Sahityoday 1

साहित्योदय साहित्य समागम का आयोजन, रंजना वर्मा व रेणु झा की कृतियों का विमोचन

यूटिलिटी

रांची : नववर्ष और सुभाषचन्द्र बोस जयंती के अवसर पर रांची के सिटी पैलेस होटल में साहित्य समागम का आयोजन किया गया. अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में जन रामायण, रंजना वर्मा उन्मुक्त की लघुकथा संग्रह माटी की खुशबू और रेणु झा रेणुका का काव्यसंग्रह भावनाओं के रंग का विमोचन किया गया.

डॉ अशोक प्रियदर्शी ने साहित्योदय की सराहना की

इसके साथ ही साहित्योदय काव्यरत्न, वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान के साथ ही, कवि सम्मेलन और क्षेत्रीय भाषा पर आधारित लोकगीत कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अशोक प्रियदर्शी ने साहित्य के उत्थान में साहित्योदय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विश्व के रचनाकारों को एक मंच पर जोडकर अभूतपूर्व कार्य किया है.

छंदमुक्त कविता पर चिंता जाहिर की गयी

मौजूदा दौर में छंदमुक्त कविता पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सभी को छंदबद्ध सृजन करना चाहिए. संस्थापक अध्यक्ष पंकज प्रियम ने जन रामायण के साथ साथ कृष्णायण, महक माटी की और लफ्ज़ मुसाफ़िर सहित आगामी आयोजनों पर विस्तृत रूप से बताया. विशिष्ट अतिथि के रूप में सारिका भूषण, अनिता रश्मि, सुरिंदर कौर नीलम, और डॉ हरेंद्र सिन्हा ने विमोचित पुस्तकों पर चर्चा की.

तीसरे सत्र में लोकगीत और कवि सम्मेलन का आयोजन

कार्यक्रम के तीसरे सत्र में क्षेत्रीय भाषा पर लोकगीत और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. गौरतलब है कि नवम्बर 2023 में अयोध्या में आयोजित जन रामायण महोत्सव में जन रामायण साझा महाकाव्य का विमोचन किया गया था, जिसे इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दिया गया.

रचनाकारों को जन रामायण वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान

कार्यक्रम में रांची और आसपास के रचनाकारों को जन रामायण वर्ल्ड रिकॉर्ड सम्मान दिया गया.  कार्यक्रम का संचालन राकेश रमण, खुशबू बरनवाल, सीमा सिन्हा ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ रजनी शर्मा चन्दा, रंजना वर्मा उन्मुक्त, रेणु झा रेणुका, खुशबू बरनवाल, सीमा सिन्हा, पुष्पा सहाय सहित पूरी रांची टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *