खेल

11वीं नेशनल रैंकिंग स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में रुद्रंश शर्मा ने जीता गोल्ड

नोएडा में पहले ही दिन झारखंड के खिलाड़ी ने बढ़ाया राज्य का मान

रांची/नोएडा : नोएडा में आयोजित 11वीं नेशनल रैंकिंग स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में झारखंड के उभरते खिलाड़ी रुद्रंश शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता के पहले ही दिन गोल्ड मेडल जीतकर रुद्रंश ने राज्य को गौरवान्वित किया है।

राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 22 से 25 जून तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर के प्रतिभाशाली स्केटर्स हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में रुद्रंश शर्मा की यह उपलब्धि झारखंड के लिए गौरव का क्षण मानी जा रही है।

रुद्रंश की इस ऐतिहासिक सफलता पर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव सुमित शर्मा एवं कोषाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता सहित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि रुद्रंश आने वाले समय में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड और देश का नाम रोशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *