खेल

नेशनल रैंकिंग रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में रुद्रांश शर्मा का जलवा, 500+D इवेंट में जीता गोल्ड

रांची: 11वीं नेशनल रैंकिंग रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन राज्य के प्रतिभाशाली स्केटर रुद्रांश शर्मा ने 500+D इवेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और लगातार दूसरे दिन झारखंड को गौरवान्वित किया।

रुद्रांश शर्मा ने प्रतियोगिता में अपनी तेज गति, संतुलन और तकनीकी कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

रोलर स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ झारखंड (RSAJ) के अध्यक्ष विकास कुमार, सचिव सुमित शर्मा एवं कोच प्रकाश गुप्ता सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने रुद्रांश को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि रुद्रांश शर्मा ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर न केवल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है, बल्कि पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *