रांची

सरला बिरला महाविद्यालय में नेशनल रैपिड व ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा

रांची: All Jharkhand Chess Association के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद Pradeep Kumar Verma के दिशा-निर्देश में Sarala Birla University परिसर में संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 11 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होने वाली नेशनल रैपिड एवं नेशनल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप 2025-26 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 450 शीर्ष रैंक के खिलाड़ी भाग लेंगे। इनमें 12 ग्रैंडमास्टर, 2 डब्ल्यूजीएम, 24 इंटरनेशनल मास्टर, 1 डब्ल्यूआईएम, 5 एफएम, 1 डब्ल्यूएफएम और 6 सीएम रैंकधारी खिलाड़ी शामिल हैं। यह प्रतियोगिता FIDE के नियमों के अनुसार आयोजित की जाएगी।

संघ की अध्यक्ष ऋचा संचिता और महासचिव नवजोत अलंग ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 6.5 लाख रुपये की आकर्षक पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। रैपिड कैटेगरी में 25 खिलाड़ियों को 4 लाख रुपये तथा ब्लिट्ज कैटेगरी में 15 खिलाड़ियों को 2.5 लाख रुपये की इनामी राशि प्रदान की जाएगी।

बैठक में आयोजन की व्यवस्थाओं, खिलाड़ियों के आवास, खेल स्थल और अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कन्वेनर मनीष कुमार, उपाध्यक्ष राजीव चटर्जी, कुणाल अजमानी, मिथिलेश पांडे, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, को-कन्वीनर आशीष साहू, इवेंट मैनेजर मृदुल कुमार सहित आयोजन समिति के ललित बथवाल, सुनील कालरा, विक्रम साबू, रंजीत सिंह समेत कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *