खेलरांची

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डोरंडा कॉलेज में कराटे सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम

रांची: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Doranda College में महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशेष कराटे सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं एवं महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए आत्मरक्षा के लिए कराटे की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षक ने छात्राओं को बताया कि किसी भी आकस्मिक या विपरीत परिस्थिति में यदि उन पर हमला होता है तो वे किस प्रकार कराटे की तकनीकों का उपयोग कर अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। साथ ही उन्हें आत्मविश्वास, सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के माध्यम से खुद को सुरक्षित रखने के उपाय भी सिखाए गए।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राज कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में छात्राओं के लिए नि:शुल्क सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इस प्रशिक्षण के तहत छात्राओं को नियमित रूप से कराटे का अभ्यास कराया जाता है। प्रशिक्षण का संचालन राष्ट्रीय कराटे कोच शिहान रंजीत मेहता (ब्लैक बेल्ट 6th डैन) द्वारा किया जा रहा है। महाविद्यालय में छात्राओं को ब्लैक बेल्ट तक का प्रशिक्षण और बेल्ट ग्रेडेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में कॉलेज द्वारा जल्द ही उन 15 छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने चार वर्ष से अधिक समय तक निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत के बाद कराटे में ब्लैक बेल्ट प्राप्त की है।

ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाली छात्राओं में पूजा तिर्की, सुमन एक्का, रश्मि कच्छप, तेजश्विनी मेहता, आयुषी मिश्रा, लावण्या अत्री, अपर्णा मेहता, फरहत निगार, निष्ठा पाठक, गुरनीत कौर, माधुरी कुमारी, करोल ओजस पूर्ति, इश्मित कौर, आराध्य श्री और इशिका मेहता शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *