Home

10 साल से फरार लाल वारंटी गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस ने रांची से दबोचा

Simdega : सिमडेगा पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम धनेश्वर यादव उर्फ कारगिल (43 वर्ष) बताया गया। वह लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बुचुआटांड़ (जिदुआ) का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार आरोपी बानो थाना कांड संख्या 15/15 में पिछले करीब 10 वर्षों से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट (लाल वारंट) जारी किया गया था। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 414/186, आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26(2) तथा CLA एक्ट की धारा 17(1)(2) के तहत मामला दर्ज है।

पुलिस के अनुसार “ऑपरेशन रेड हंट” के तहत विशेष छापामारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि आरोपी रांची जिले में छिपकर रह रहा है। वह पूर्व में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से भी जुड़ा रह चुका है। इसके बाद पुलिस टीम ने रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आनन्द विहार कॉलोनी, गाड़ियागांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे 16 मई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *