खेल

आरडीसीए विमेंस क्रिकेट लीग 2025-26प्रियंश्री के शतक से रातू रोड क्रिकेट क्लब की विशाल जीत

रांची : आरडीसीए विमेंस क्रिकेट लीग 2025-26 के तहत गोलचक्कर मैदान में खेले गए मुकाबले में रातू रोड क्रिकेट क्लब ने कुशमाही क्रिकेट एकेडमी को 246 रनों से करारी शिकस्त दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए रातू रोड क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 30 ओवर में 4 विकेट खोकर 313 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रियंश्री ने शानदार 102 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं मानशी ने 60, कोमल ने 47 तथा प्रियांशी ने 29 रन का योगदान दिया। कुशमाही क्रिकेट एकेडमी की ओर से सान्वी ने 2 विकेट हासिल किए।

314 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशमाही क्रिकेट एकेडमी की टीम 30 ओवर में 7 विकेट पर केवल 67 रन ही बना सकी। टीम की ओर से आर्या ने सर्वाधिक 10 रन बनाए। रातू रोड क्रिकेट क्लब की गेंदबाज मानशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट झटके।

इस जीत के साथ रातू रोड क्रिकेट क्लब ने मुकाबला 246 रनों से अपने नाम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *