Home

आर.डी.सी.ए. इंटर अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट : जे.के. इंटरनेशनल की शानदार जीत

रांची : आर.डी.सी.ए. इंटर अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के तहत ओटीसी मैदान में खेले गए मुकाबले में जे.के. इंटरनेशनल ने डीपीएस को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए डीपीएस टीम निर्धारित ओवर पूरे नहीं खेल सकी और 21.2 ओवर में 75 रन पर ऑल आउट हो गई। डीपीएस की ओर से आयुष्मान ने 17 रन बनाए, जबकि जे.के. इंटरनेशनल के अंकित ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट मात्र 19 रन देकर झटके। उन्हें सागर ने शानदार साथ देते हुए 2 विकेट 13 रन देकर लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए जे.के. इंटरनेशनल ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 9.4 ओवर में 76 रन बनाकर 4 विकेट के नुकसान पर मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए लवकेश ने 31 रन की निर्णायक पारी खेली।

डीपीएस की ओर से आयुष्मान ने गेंदबाजी में 2 विकेट 25 रन देकर टीम को कुछ सफलता दिलाने की कोशिश की, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

इस तरह जे.के. इंटरनेशनल ने 6 विकेट से मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *