आरडीसीए इंटर स्कूल U-16 टूर्नामेंट 2025-26 : टेंडर हार्ट ने रोमांचक मुकाबले में जेवीएम श्यामली को 2 विकेट से हराया
Ranchi : आरडीसीए इंटर स्कूल U-16 टूर्नामेंट के तहत आज नेहरू ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में टेंडर हार्ट ने जेवीएम श्यामली को 2 विकेट से पराजित कर रोमांचक जीत दर्ज की।
जेवीएम श्यामली की पारी : 135/7 (30 ओवर)
जेवीएम श्यामली की ओर से आदित्य सिंह ने नाबाद 51 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। संकल्प ने 24, जबकि सिद्धार्थ ने 13 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में वीर ने 2/7 और हर्ष ने 2/27 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
टेंडर हार्ट की पारी : 136/8 (29.3 ओवर)
लक्ष्य का पीछा करते हुए टेंडर हार्ट की ओर से आकाश ने 47 रन की शानदार पारी खेली। दिव्यांश ने 23 रन बनाए।
जेवीएम श्यामली की ओर से वेदांश ने 3/29 और सिद्धार्थ ने 2/5 विकेट लेकर मुकाबले को रोमांचक बना दिया।
परिणाम : टेंडर हार्ट ने 2 विकेट से जीत दर्ज की।
