रांची

रांची नगर निगम ने पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों के बीच वितरित किए फलदार वृक्ष

समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रांची, 26 नवंबर 2025। रांची नगर निगम द्वारा आज मोराबादी स्थित रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से विभाग के सैकड़ों विद्यार्थियों के बीच 100 फलदार वृक्षों का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां विद्यार्थियों को दी गईं। साथ ही सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई, ताकि विद्यार्थी प्रकृति से जुड़ाव एवं उसकी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डॉ. बसंत कुमार झा, फैकल्टी श्री संतोष उरांव, श्री मनोज कुमार शर्मा, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, रेडियो खांची की आरजे वैभवी, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया, हॉटी कल्चर सेल से लोकेश कुमार सिंह, सहायक अभियंता निधि तिर्की, राजकुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की विशेष पहल के तहत विद्यार्थियों ने कैंपस में ही 26/11 ताज होटल आतंकवादी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की स्मृति में वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस आयोजन को सफल बनाने में सुधाकर यादव, मुकेश कुमार, राहुल कुमार सहित कई लोगों का योगदान रहा।
यह जानकारी अमन द्वारा साझा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *