ईद और सरहुल को लेकर बदली रहेगी रांची की यातायात व्यवस्था

Ranchi : रांची में आगामी 21 मार्च को ईद उल फितर और सरहुल पर्व दोनों ही बड़े उत्साह के साथ मनाए जाएंगे। शहर में लोगों की भारी भीड़ और जुलूस के चलते पुलिस ने सड़कों और पार्किंग के लिए खास इंतजाम किए हैं। संबंधित ट्रैफिक प्लान एसपी राकेश सिंह के निर्देश पर जारी कर दिया है।
ईद पर्व के लिए यातायात प्रबंध
ईद के दिन सुबह 6 बजे से नमाज समाप्त होने तक कुछ प्रमुख मार्गों को बंद रखा जाएगा।
- हरमू बाईपास रोड किशोरगंज चौक से रातू रोड चौराहा तक दोनों तरफ बंद रहेगी। छोटी गाड़ियां किशोरगंज चौक से रंची लेक रोड होकर अपर बाजार की ओर भेजी जाएंगी।
- अम्बेडकर चौक से राजेन्द्र चौक तक का मार्ग भी बंद रहेगा। इस दौरान वाहन युवराज होटल की तरफ से भेजे जाएंगे।
- मेन रोड पर रतन पी पी से गुप्ता भंडार तक कोई भी गाड़ी नहीं जाएगी। छोटी गाड़ियां सर्जना चौक, इंगराटोली, कॉटाटोली और मुंडा चौक होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगी।
- डोरण्डा, सुजाता चौक, प्लाजा चौक, पुस्तक पथ और हिल व्यू मार्गों पर भी अस्थायी बंदी रहेगी।
पार्किंग व्यवस्था:
- महात्मा गांधी मार्ग पर सैनिक मार्केट, काली मंदिर चौक, टैक्सी स्टैंड और फिरायालाल चौक पर।
- हरमू बाईपास पर ईदगाह के पास गोशाला के पास।
- बाकी जगहों पर पुलिस अधिकारी देख-रेख करेंगे और खाली जगह देखकर पार्किंग का इंतजाम करेंगे।
सरहुल पर्व के लिए यातायात प्रबंध
सरहुल शोभा यात्रा अपराह्न में शहर के विभिन्न मार्गों से निकलेगी। इसके चलते 21 मार्च 2026 को सुबह 6 बजे से रात 12:30 बजे तक भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। निजी और यात्री गाड़ियां भी कई जगहों से नहीं जा सकेंगी।
- कांके रोड, रातु रोड, बोड़ेया रोड, रेडियम चौक, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, सुजाता, मुंडा चौक, सिरमटोली सरना स्थल
- नामकुम, खूंटी रोड, बिरसा चौक, डोरण्डा मार्ग
- अरगोड़ा और हरमू मार्ग
