रांची महिला हैंडबॉल टीम दुमका के लिए रवाना
रांची, 7 नवम्बर 2025 : झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में 8 से 9 नवम्बर 2025 तक गांधी मैदान, दुमका में आयोजित होने वाली 11वीं सीनियर राज्य स्तरीय महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची जिला महिला हैंडबॉल टीम शुक्रवार को रांची रेलवे स्टेशन से दुमका के लिए रवाना हुई।
रांची टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं —
अराधना भगत (कप्तान), सावित्री कुमारी (उपकप्तान), अनिमा कुमारी, अंकिता भगत, सुष्मिता उरांव, नीली ग्रेस तिर्की, श्रृष्टि कुमारी, बिंदिया कुमारी, शिवानी कुमारी, और अर्चना टोप्पो।
टीम की प्रबंधक (मैनेजर) प्रियंका कुमारी हैं।
इस अवसर पर अखिल भारतीय आदिवासी परिषद के सचिव डॉ. लक्ष्मण उरांव ने खिलाड़ियों को खेल किट भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में रांची जिला हैंडबॉल संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
सभी खिलाड़ी कार्तिक उरांव हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर, रातु चट्टी में कोच बिष्णु कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।
