हॉकी रांची ने मनाया भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने का जश्न

भव्य प्रदर्शनी मैच में एकलब्य रांची और 19 बिहार की टीम रही विजेता
Ranchi : भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हॉकी रांची की ओर से रांची के ऐतिहासिक मारंग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी में शताब्दी समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला और पुरुष वर्ग के प्रदर्शनी हॉकी मैच खेले गए, जिन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
महिला वर्ग के मैच में एकलब्य हॉकी प्रशिक्षण केंद्र, रांची की टीम ने आवासीय हॉकी सेंटर, बरियातू को 2–0 गोल से हराकर जीत दर्ज की। वहीं पुरुष वर्ग में 19 बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महालेखाकार झारखंड को 5–3 से पराजित किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्य अतिथि विश्वनाथ सिंह के साथ हॉकी झारखंड के महासचिव बिजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा, हॉकी रांची के अध्यक्ष माइकल लाल, सचिव जयंत केरकेट्टा, और वरिष्ठ खिलाड़ी व अधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के सफल संचालन में मनोज प्रधान, प्रमोद केरकेट्टा, नमिता खालखो, और नीतू कुमारी की विशेष भूमिका रही.
