खेल

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रांची यूनिवर्सिटी का शानदार प्रदर्शन

वुशु खिलाड़ियों ने जीते 17 से अधिक पदक, टीम बनी सेकंड रनर-अप

रांची: 4 से 9 मई 2026 तक शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की ताऊलु प्रतियोगिता में रांची यूनिवर्सिटी के वुशु खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय उपविजेता (सेकंड रनर-अप) का स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों ने 17 से अधिक पदक जीतकर विश्वविद्यालय और झारखंड का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में रांची यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

स्वर्ण पदक विजेता:
त्रिलोचन बेदिया, संजना कुमारी, शीतल कुमारी एवं अमित एक्का।

रजत पदक विजेता:
फनी भूषण बेदिया, राकेश टोप्पो, सोनाली कुमारी, रोशनी कुमारी, विक्रम कुमार गंजू एवं ज्योति कुमारी।

कांस्य पदक विजेता:
शशिकांत महतो, भास्कर ठाकुर, ललन यादव, सुमित कुमार महतो, चमरू बिरुवा, जितेंद्र महतो, शिवम उरांव, तनु कुमारी, प्रिया गाड़ी, आस्था उरांव, कंचन तिग्गा, वर्षा रानी, रेणु कुमारी, तारामुनि बखला एवं अंजना कुमारी।

इस उपलब्धि पर रांची यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा, रजिस्ट्रार डॉ. गुरुचरण महतो, प्रॉक्टर डॉ. मुकुंद मेहता, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुदेश साहू, खेल समन्वयक डॉ. राजेश गुप्ता सहित खेल विभाग के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

वहीं झारखंड वुशु एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप वर्मा, सचिव शैलेन्द्र दुबे तथा झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत समेत कई खेल पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *