खूंटी

पेयजल-बिजली संकट पर 12 मई को भाजपा का प्रदर्शन, डीसी कार्यालय का करेगी घेराव

भाजपा

Khunti : खूंटी जिले में पेयजल और बिजली की समस्या को लेकर भाजपा ने 12 मई को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जुटकर जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की है। इस संबंध में फैसला रविवार को खूंटी स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला संगठनात्मक मासिक बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व सांसद और प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष गीता कोड़ा मौजूद रहीं। वहीं, सह प्रभारी के रूप में रांची के पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा, नगर पंचायत अध्यक्ष रानी टूटी, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, जिला महामंत्री निखिल कंडुलना और संदीप आनंद समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही 23 और 24 मई को होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। नेताओं ने कहा कि भाजपा बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने के साथ-साथ जनता से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष जारी रखेगी।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ मुंडा, गंदौरी गुड़िया, लक्ष्मी देवी, संतोष त्रिपाठी, जिला मंत्री गोपाल स्वर्णकार, कंचन सिंह, प्रियांक भगत, कोषाध्यक्ष अनुप कुमार साहू, मंत्री लीलावती देवी, मदन मोहन गोप, दिनेश कुमार महतो समेत विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *