रांची नगर निगम ने सेंट्रल एकेडमी स्कूल में विद्यार्थियों के बीच बांटे फलदार पौधे
रांची, 11 अक्टूबर । पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रांची नगर निगम की ओर से शनिवार को कांके रोड स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में फलदार वृक्षों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया, जिसमें विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के तहत लगभग 100 फलदार पौधों का वितरण विद्यार्थियों के बीच किया गया। साथ ही, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर एक सेमिनार भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं और उन्हें संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रांची नगर निगम के उप प्रशासक गौतम कुमार साहू और सहायक अभियंता सौरभ केशरी उपस्थित थे। कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व प्राचार्य ए. के. रॉय, प्राचार्या मिस स्नेहा रॉय, समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी आनंद केडिया, उमेश केडिया, स्मिता केडिया, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी राजीव रंजन, राजकुमार (सुपरवाइजर, हॉर्टीकल्चर सेल) समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर निगम के सुधाकर यादव, श्रावणी मजूमदार, मीनाक्षी सिंह, स्मिता प्रिया सरकार, मनीष कुमार, पिंकी शर्मा, अमित गोकुल, आलोक कुमार, जैकी समेत अनेक शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।
इस कार्यक्रम की जानकारी अमन ने दी।
