रांची

Ranchi : निकाय चुनाव में अलग पहचान बना रहे वार्ड–27 के पूर्व पार्षद ओम प्रकाश

पार्षद

Ranchi : राजधानी में निकाय चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की सरगर्मी इस कदर बढ़ गई है कि माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप और खुद को बेहतर साबित करने की होड़ के बीच वार्ड–27 के पूर्व पार्षद ओम प्रकाश अलग राह पर चलते नजर आ रहे हैं।

जहां कई प्रत्याशी विरोधियों को घेरने में जुटे हैं, वहीं ओम प्रकाश अपनी कार्यशैली और जमीनी जुड़ाव को मजबूत करने में लगे हैं। नगर निगम क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे जनप्रतिनिधि के रूप में रही है, जो न सिर्फ अपने वार्ड बल्कि दूसरे वार्डों के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए भी तत्पर रहते हैं।

बिना दिखावे के विकास पर जोर
ओम प्रकाश की खासियत यह मानी जाती है कि वे प्रचार से ज्यादा काम पर विश्वास रखते हैं। सड़क, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के समाधान के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। उनके कई ऐसे कार्य हैं जो बिना शोर-शराबे के जमीन पर दिखाई देते हैं।

नाम की तरह काम
‘ओम’ यानी ऊर्जा और ‘प्रकाश’ यानी उजाला—उनके समर्थकों का कहना है कि उनके नाम की तरह ही उनके काम में ऊर्जा और समर्पण झलकता है। वे छोटे-छोटे विकास कार्यों के जरिए लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करते हैं।

वार्ड के लोगों का मानना है कि ओम प्रकाश का शांत और कर्मप्रधान स्वभाव उन्हें अन्य प्रत्याशियों से अलग पहचान देता है। चुनावी माहौल के बीच उनकी यही कार्यशैली चर्चा का विषय बनी हुई है।

पार्षद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *