खेलरांची

रांची जिला जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता: दूसरे दिन खेले गए 10 रोमांचक मुकाबले, सेमीफाइनल मुकाबले कल

रांची : रांची जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा आर एंड डी, मेकन ग्राउंड में आयोजित रांची जिला जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन का खेल बेहद रोमांचक रहा। दिनांक 22 नवम्बर 2025 को सुबह 9 बजे से शुरू हुए राउंड रोबिन लीग में कुल 10 मुकाबले खेले गए, जिनमें कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

दिन के मैचों के परिणाम:

  1. आर यू एस आर सी बनाम हेहल – विजेता: आर यू एस आर सी
  2. ऑक्सीजन पार्क बनाम डिबडिह – विजेता: ऑक्सीजन पार्क
  3. आर यू एस आर सी बनाम लोयोला – विजेता: आर यू एस आर सी
  4. हेहल बनाम टाटीसिलवे – विजेता: हेहल
  5. पंडरा बनाम चार्ल्स स्पोर्ट्स अकैडमी – विजेता: पंडरा
  6. रातु ब्रजपुर बनाम डिबडिह – विजेता: डिबडिह
  7. जेपी सिंह बनाम गुडविल – विजेता: गुडविल
  8. आर यू एस आर सी बनाम टाटीसिलवे – विजेता: आर यू एस आर सी
  9. हेहल बनाम लोयोला – विजेता: लोयोला
  10. पंडरा बनाम ऐस – विजेता: पंडरा

दिनभर चले मुकाबले दर्शकों के लिए उत्साह और रोमांच से भरपूर रहे। खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीता।


कल खेले जाएंगे सेमीफाइनल (प्रातः 8:00 बजे से)

  1. आर यू एस आर सी बनाम गुडविल पिठोरिया
  2. ऑक्सीजन पार्क बनाम पंडरा क्लब

फाइनल मुकाबला

अपराह्न 2:00 बजे से खेला जाएगा।


मैचों के संचालन में निर्णायक श्री देवनाथ यादव, श्री पवन कुमार, अंकित तिगा और आर्यन की भूमिका उत्कृष्ट रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *