रांची जिला क्रिकेट संघ की अंडर-16 अंतर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
रांची : रांची जिला क्रिकेट संघ (RDCA) द्वारा आयोजित अंडर-16 अंतर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता (2025-26) का शुभारंभ आज शाखा मैदान, सेक्टर-II में किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में रांची जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजू शर्मा, उपाध्यक्ष विभूति भूषण अमर एवं सचिव शैलेंद्र कुमार ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
उद्घाटन मैच विवेकानंद विद्या मंदिर और टेंडर हार्ट स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें विवेकानंद विद्या मंदिर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच में जीत हासिल की।
इस अवसर पर शाखा मैदान के टर्फ विकेट का भी उद्घाटन किया गया, जिसका निर्माण रॉकमैन क्रिकेट एकेडमी द्वारा किया गया है।
कार्यक्रम में रांची जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक, कार्यकारिणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, मुज्जफर अली, मुन्ना, सहायक सचिव सुनील पाल, शंभू सिन्हा, नन्दजी पांडे, जेएससीए कमिटी मेंबर रमेश कुमार, सदस्य जय कुमार सिन्हा एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी सुभाष चटर्जी उपस्थित रहे।
