खेल

सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल स्क्वैश चैम्पियनशिप 2025 : रांची क्रॉस कोर्ट के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन – आद्या बुधिया बनीं राष्ट्रीय विजेता


चेन्नई : चेन्नई में 25 से 31 नवम्बर 2025 तक आयोजित सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल स्क्वैश चैम्पियनशिप 2025 में देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रांची स्थित क्रॉस कोर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेहनत और लगन से सबका ध्यान आकर्षित किया।

क्रॉस कोर्ट के खिलाड़ियों द्वारा हासिल उपलब्धियाँ इस प्रकार रहीं –

  • गर्ल्स अंडर-11: शरण्या घोष – 12वाँ स्थान
  • गर्ल्स अंडर-11: आनाइशा साहू – 14वाँ स्थान
  • बॉयज अंडर-15: अद्वित तनेजा – 14वाँ स्थान
  • गर्ल्स अंडर-15: आद्या बुधिया – प्रथम स्थान (राष्ट्रीय चैंपियन)
  • गर्ल्स अंडर-17: ब्रिया शर्मा – 12वाँ स्थान
  • बॉयज अंडर-19: प्रियांशु कुमार – 6वाँ स्थान

क्रॉस कोर्ट की प्रतिभावान खिलाड़ी आद्या बुधिया ने गर्ल्स अंडर-15 श्रेणी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय चैंपियन का खिताब अपने नाम किया और रांची व झारखंड का गौरव बढ़ाया।

क्रॉस कोर्ट की ओनर श्रीमती श्वेता बुधिया ने सभी खिलाड़ियों को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि—

“यह उपलब्धि बच्चों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और कोचों के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे खिलाड़ी न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।”

कोचिंग टीम ने भी सभी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *