रांची

रांची नागरिक समिति ने धूमधाम से मनाई लोहड़ी, रक्षा राज्यमंत्री ने कहा—यह खुशियों का त्योहार

रांची। रांची नागरिक समिति के तत्वावधान में बड़ालाल स्ट्रीट, अपर बाजार चौराहा पर लोहड़ी पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर रांची के विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सरावगी, अरुण बुधिया, पवन शर्मा, किशोर मंत्री, हरविंदर सिंह बेदी, पवन मंत्री, मंगल मुरारी, सुबोध गुप्ता, कमल केडिया, सुरेश अग्रवाल, प्रेम कटारुका, विजय खन्ना, मदन सेन कुजारा, रोहित पोद्दार, कृष्ण अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 स्व. अशोक नागपाल को दी गई श्रद्धांजलि

समारोह से पूर्व उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अशोक नागपाल को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

 विभिन्न समाजों की एकजुटता पर जोर

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा कि लोहड़ी खुशियों और आपसी भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाजों के लोगों का एक साथ आकर लोहड़ी पर्व मनाना गर्व की बात है। स्व. अशोक नागपाल ने समाज को जोड़ने की जो परंपरा शुरू की थी, उसे उनके पुत्र संदीप नागपाल आज भी उसी भावना से आगे बढ़ा रहे हैं।

विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि स्व. अशोक नागपाल पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे और उनका राजनीतिक व सामाजिक योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।

राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि स्व. अशोक नागपाल के पुत्र संदीप नागपाल इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

पूर्व उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि लोहड़ी हर्षोल्लास का पर्व है और इस आयोजन में शामिल होना सभी के लिए सौभाग्य की बात है।

झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सरावगी, अरुण बुधिया एवं किशोर मंत्री ने कहा कि नागपाल जी सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहते थे और विभिन्न आयोजनों में अपनी सहभागिता देते थे।

 लोहड़ी पूजन व प्रसाद वितरण

इस अवसर पर समिति के सचिव संदीप नागपाल के साथ उपस्थित अतिथियों ने लोहड़ी प्रज्ज्वलित कर अग्नि की परिक्रमा की तथा तिलकुट, रेवड़ी और मूंगफली का प्रसाद ग्रहण किया।

 उपस्थित गणमान्य

कार्यक्रम में पद्मश्री बलबीर दत्त, अशोक नारसरिया, नंदकिशोर अरोड़ा, पूनम आनंद, लक्की सुनेजा, अरुण जसूजा, कमल केडिया, कुलदीप सिंह, दीपक, शंभू प्रसाद, जदयू के प्रदेश महामंत्री संतोष कुमार सोनी, ओबीसी मोर्चा के कोषाध्यक्ष उमेश प्रसाद सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *