रांची

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

Ramgarh : रामगढ़ के सुरेंद्र नामक युवक ने हाल ही में एक वीडियो बनाया, जिसमें आलोक स्टील प्लांट के कारण फैले प्रदूषण को दिखाया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि फैक्ट्री के पास झाड़ियों और पेड़-पौधों पर राख जमा हो गई है। सुरेंद्र ने राख को उड़ा कर भी प्रदूषण का प्रभाव दिखाया।

यह वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अशोक दानोदा नामक अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो के साथ लिखा गया कि फैक्ट्री सिर्फ स्टील नहीं बना रही, बल्कि आसपास के जंगल और खेतों को “खाद” भी दे रही है। इस पोस्ट पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह स्थिति बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। उन्होंने रामगढ़ के डीसी को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश दिया।

रामगढ़ जिले में पहले भी कई फैक्ट्रियों पर प्रदूषण फैलाने और मजदूरों के शोषण के आरोप लगे हैं। आलोक इंडस्ट्री की वजह से रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो के कुछ इलाकों में अवैध कोयले का कारोबार भी चल रहा है। अवैध खनन में जेसीबी तक इस्तेमाल किया जा रहा है और कोयला फैक्ट्रियों तक पहुंचाया जा रहा है। अब सबकी नजरें डीसी की कार्रवाई पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *