झारखंड में रेलवे का बड़ा फैसला, कई ट्रेनों के ठहराव में होगा बदलाव

Dhanbad : रेलवे ने परिचालन कारणों से झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव किया है। मई 2026 के तीसरे सप्ताह से चार जोड़ी महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव में अस्थायी बदलाव किया जाएगा। अब ये ट्रेनें बरकाकाना स्टेशन के बजाय रांची रोड स्टेशन पर रुकेंगी।
बरकाकाना की जगह रांची रोड पर ठहराव
रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, यह बदलाव अस्थायी रूप से लागू किया जा रहा है। यात्रियों को अब बरकाकाना की जगह रांची रोड स्टेशन से ट्रेन पकड़नी होगी, जिससे कई लोगों की यात्रा योजना प्रभावित हो सकती है।
पतरातू में अतिरिक्त ठहराव से राहत
हालांकि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इन सभी ट्रेनों का पतरातू स्टेशन पर भी अतिरिक्त ठहराव तय किया है।
इससे आसपास के इलाकों के यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।
किन ट्रेनों में हुआ बदलाव, जानिए टाइमिंग
रेलवे द्वारा किए गए इस बदलाव के तहत ट्रेन संख्या 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस 22 मई से रांची रोड स्टेशन पर शाम 8:00 बजे और पतरातू में रात 8:40 बजे पहुंचेगी। वहीं 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 26 मई से पतरातू सुबह 5:55 बजे और रांची रोड सुबह 6:50 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस 21 मई से पतरातू सुबह 5:55 बजे और रांची रोड सुबह 6:50 बजे रुकेगी। वहीं 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस 24 मई से रांची रोड शाम 8:00 बजे और पतरातू रात 8:40 बजे पहुंचेगी।
अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव
इसके अलावा अन्य ट्रेनों के ठहराव और समय में भी बदलाव किया गया है। ट्रेन संख्या 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस 26 मई से रांची रोड स्टेशन पर शाम 7:10 बजे और पतरातू में रात 8:05 बजे पहुंचेगी। वहीं 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस 21 मई से पतरातू सुबह 5:55 बजे और रांची रोड सुबह 6:50 बजे रुकेगी। इसके साथ ही 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 21 मई से पतरातू दोपहर 12:45 बजे और रांची रोड दोपहर 1:50 बजे पहुंचेगी। वहीं 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 21 मई से रांची रोड रात 8:30 बजे और पतरातू रात 9:25 बजे रुकेगी।
यात्रियों को पहले से करनी होगी तैयारी
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की नई टाइमिंग और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें।
छोटा सा बदलाव भी सफर को प्रभावित कर सकता है, इसलिए पहले से प्लानिंग करना जरूरी है।
