Home

राहुल गांधी और खड़गे पहुंचे रांची, शिबू सोरेन को देंगे अंतिम विदाई


रांची, 6 अगस्त । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को विशेष विमान से रांची पहुंचे। झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने एयरपोर्ट पर दोनों नेताओं का स्वागत किया।

एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी और खड़गे सड़क मार्ग से रामगढ़ जिले के नेमरा गांव के लिए रवाना हुए, जहां झारखंड आंदोलन के प्रणेता और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।

शिबू सोरेन के अंतिम दर्शन और विदाई के लिए नेमरा में भारी संख्या में आम लोग, आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि और राजनीतिक हस्तियां एकत्र हुई हैं।

कांग्रेस नेताओं के अलावा, केंद्र सरकार के कई मंत्री और विपक्षी दलों के नेता भी अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, और जन अधिकार पार्टी के नेता पप्पू यादव भी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए नेमरा पहुंचे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *