Home

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर से तीन दिवसीय दौरे पर आएंगी झारखंड

रांची, 17 दिसंबर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 दिसंबर से तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी। वह 28 दिसंबर को रांची पहुंचेंगी और आगमन के बाद रांची स्थित लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति 29 दिसंबर को जमशेदपुर जाएंगी, जहां वह एनआईटी जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके साथ ही वह ओलचिकी लिपि के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति और भाषा की समृद्ध परंपरा को रेखांकित किया जाएगा। जमशेदपुर से वापसी के बाद राष्ट्रपति रांची लौटकर लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

राष्ट्रपति 30 दिसंबर को गुमला जिले के रायडीह में आयोजित जनसांस्कृतिक समागम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 28 और 29 दिसंबर को रांची स्थित लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *