रांची

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली रवाना, राज्यपाल और सीएम ने रांची एयरपोर्ट पर किया विदा

राष्ट्रपति

Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। रांची एयरपोर्ट पर उन्हें विदा करने के लिए संतोष गंगवार और हेमंत सोरेन मौजूद रहे। दोनों ने राष्ट्रपति को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल दौरे के लिए आभार जताया। इससे पहले राष्ट्रपति जमशेदपुर पहुंचीं, जहां मरीन ड्राइव इलाके में बनने वाले जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित था।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

कार्यक्रम पूरे पारंपरिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कराया। माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में डूबा नजर आया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिलापट्ट का अनावरण कर केंद्र की आधारशिला रखी। इस दौरान मंच पर कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांसद बिद्युत बरन महतो, विधायक सरयू राय, विधायक पूर्णिमा साहू समेत अन्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।

राष्ट्रपति

पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर बनेगा केंद्र

बताया जा रहा है कि यह केंद्र करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। इसकी रूपरेखा जगन्नाथ मंदिर पुरी की तर्ज पर होगी। उद्देश्य है कि जमशेदपुर और आसपास के लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक बड़ा और व्यवस्थित केंद्र मिल सके। इस केंद्र का संचालन जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट करेगा। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि यहां नियमित पूजा, धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामाजिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *