Khelo India Asmita Cycling League East Zone 27–28 फरवरी को रांची में
रांची: Sports Authority of India एवं Cycling Federation of India के निर्देशन में खेलो इंडिया अस्मिता साइकलिंग लीग (ईस्ट जोन) का आयोजन 27 एवं 28 फरवरी 2026 को Sidho Kanhu Velodrome Stadium, खेलगांव रांची में किया जाएगा।
यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शैलेंद्र पाठक (महासचिव, झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन सह संयुक्त सचिव, भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन), अभिजीत सेठ (अध्यक्ष, तकनीकी कमेटी), सुजीत कुमार (उपाध्यक्ष), रणवीर सिंह (कोषाध्यक्ष) और सतविंदर कौर (पूर्व साई साइकिलिंग प्रशिक्षक) ने संयुक्त रूप से दी।
उद्घाटन में कई गणमान्य रहेंगे मौजूद
दो दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता वूमेन साइकलिंग ईस्ट जोन लीग के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth, राजमहल सांसद Vijay Hansda, डुमरी विधायक Jairam Mahto सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
पांच इवेंट, 450 खिलाड़ी
प्रतियोगिता में कुल पांच इवेंट आयोजित किए जाएंगे। ईस्ट जोन के बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर और उड़ीसा से लगभग 450 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन द्वारा इस प्रतियोगिता के लिए 30 से अधिक टेक्निकल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
समापन समारोह
समापन अवसर पर झारखंड के खेल मंत्री Sudivya Kumar Sonu सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति प्रस्तावित है। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन महिला साइकिलिंग को बढ़ावा देने और पूर्वी भारत में खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
