रांची

रांची वार्ड 9 से प्रीति रंजन जीती, बोलीं- पानी की बड़ा समस्या को दूर करना प्राथमिकता

प्रीति

Ranchi : रांची नगर निगम के वार्ड 9 से प्रीति रंजन ने चुनाव में जीत हासिल की है। मतगणना के बाद उनके नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी का माहौल देखा गया।

वार्ड की सबसे बड़ी समस्या : पानी
वार्ड 9 के लोगों का कहना है कि यहां की सबसे बड़ी समस्या पानी की है। गर्मी के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। प्रीति रंजन ने जीत के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता वार्ड में पानी की समस्या को दूर करना होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संबंधित विभाग से बात कर स्थायी समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी।

लोगों की उम्मीदें बढ़ीं
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि अब वार्ड में बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम होगा। पानी की समस्या के साथ-साथ सड़क, नाली और सफाई जैसे मुद्दों पर भी ध्यान देने की मांग की जा रही है। फिलहाल वार्ड 9 में जीत के बाद उत्साह का माहौल है, लेकिन लोगों की नजर अब इस बात पर है कि नए पार्षद अपने वादों को कितनी जल्दी पूरा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *