रांची में 12 जुलाई को आयोजित होगा रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिभा सम्मान समारोह 2025
रांची : रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की ओर से 12 जुलाई, 2025 को महाराजा अग्रसेन भवन, रांची में प्रतिभा सम्मान समारोह-2025 का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रांची जिले के मारवाड़ी समाज के मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रों को उनके शैक्षणिक और अन्य क्षेत्रीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
सम्मेलन के अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन और संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि यह समारोह प्रतिभा के सम्मान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें ऐसे छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो या राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में झंडा फहराया हो।
सम्मान समारोह की मुख्य श्रेणियों में शामिल हैं:
- कक्षा 10वीं और 12वीं की सीबीएसई, आईसीएसई और झारखंड राज्य बोर्ड परीक्षाओं में 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं।
- विश्वविद्यालय स्तर पर अंडरग्रेजुएट (यूजी) और पोस्टग्रेजुएट (पीजी) में टॉप 10 रैंक हासिल करने वाले छात्र।
- राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे यूपीएससी, सीए, सीएस, एसएमए, एमबीए, इंजीनियरिंग, मेडिकल, एलएलबी, एलएलएम, पीएचडी, बी.एड आदि की अंतिम परीक्षा उत्तीर्ण छात्र।
- सांस्कृतिक, खेल या अन्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
सम्मान समारोह के संयोजक के रूप में विशाल पाड़िया और विकास अग्रवाल नियुक्त किए गए हैं।
उन्होंने सभी योग्य छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया है कि वे 8 जुलाई तक महाराजा अग्रसेन भवन में जाकर या मोबाइल नंबर 93344 25505 और 87979 42294 पर संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कराएं। रजिस्ट्रेशन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेजों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत करना होगा।
इस कार्यक्रम के माध्यम से मारवाड़ी समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे युवाओं में प्रेरणा और मेहनत की भावना मजबूत हो सके।
