Pranami

जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे प्रणामी ट्रस्ट के सदस्य

राँची

रांची : एम•आर•एस• श्री कृष्ण  प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एवं स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि•) दिल्ली शाखा रांची के सयुंक्त तत्वावधान में ठण्ड के प्रकोप को देखते हुए आज मकर संक्रांति के दिन शनिवार को लगभग 200 अभावग्रस्त महिलाओं, पुरुषों एवं वृद्ध के बीच इस इस वर्ष पड़ रही कड़ाके की ठण्ड मे भी नि:स्वार्थ भाव से सेवा कर अपने जीवन को सार्थक कर रहे हैं.

डुंगरमल अग्रवाल ने 200 लोगों में बांटे गर्म वस्त्र

आज ट्रस्ट के अध्यक्ष डुंगरमल अग्रवाल ने संस्था के कर्मठ कार्यकर्ताओं से बजरा मैदान में आये हुए 200 लोगों के बीच कम्बल, मफलर एवं उनी मोजा का वितरण कराया. इसमें ओम प्रकाश सरावगी, बिष्णु सोनी, रमेन्द्र कुमार पांडेय, आलोक सिंह, धीरज कुमार गुप्ता एवं वहां उपस्थित समाज सेविका किरण बंडो, शकुन्तला देवी, राजेश लोहरा ने सयुंक्त रूप से नि:शुल्क वितरण किया.                   

इनका रहा सहयोग

आज की सेवा के महान कार्य मे संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, बिष्णु सोनी, विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल, ओम प्रकाश सरावगी, रमेन्द्र पाण्डेय, धीरज गुप्ता एव आलोक सिंह इनके अलावा भी संस्था के और भी बहुत से सदस्य उपस्थित थे. यह सभी जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजू अग्रवाल) ने दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *