Home

धोखाधड़ी कर बोरिंग गाड़ी चोरी करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Chaibasa : पुलिस ने एक बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला 9 जनवरी का है, जब तमिलनाडु के आकलमपट्टी निवासी एस. राजशेखर ने मुफ्फसिल थाना में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बोरिंग गाड़ी (रजिस्ट्रेशन नंबर KA06C 8935) को फाइनेंसर के नाम पर धोखाधड़ी करके चुरा लिया गया।

शिकायत के आधार पर मुफ्फसिल थाना ने कांड संख्या 09/2026 के तहत आवश्यक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। कांड की गंभीरता को देखते हुए SP  ने तुरंत छापामारी टीम का गठन किया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की गाड़ी को टेबो थाना क्षेत्र के कुंदुरुगुटू जंगल NH-75 से बरामद किया।

गाड़ी में सवार तोहिद अंसारी और एहसान अंसारी को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने बताया कि गाड़ी में डीजल खत्म होने के कारण इसे जंगल में खड़ा किया गया और अपने साथी तोहिद खान और सहील एकराम से डीजल मंगवाया गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल और डीजल के साथ इन दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा, गाड़ी के चालक रंजीत कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

गिरफ्तार आरोपियों में रंजीत कुमार (32 वर्ष, दिल्ली), तोहिद अंसारी (24 वर्ष, रॉथी), एहसान अंसारी (24 वर्ष, राँची), सहील एकराम (21 वर्ष, राँची) और तोहिद खान (20 वर्ष, राँची) शामिल हैं।

जप्त किए गए सामान में बोरिंग गाड़ी (KA06C 8935), स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (JH01EZ 8126), 28 लीटर डीजल और आठ मोबाइल फोन शामिल हैं।

छापामारी टीम में मुफ्फसिल थाना चाईबासा के अधिकारी विनोद कुमार, सुशील मरांडी, रामायण सिंह, राजकिशोर तिवारी और रिजर्व गार्ड शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आरोपी के अन्य साथियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *