खूंटी

राष्ट्रीय स्कूल हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

खूंटी, 29 जनवरी । झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल हॉकी प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-17 बालिका वर्ग के मैचों का आयोजन बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम, खूंटी में किया जा रहा है। देशभर से आई टीमों ने गुरुवार को मैदान पर दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।

प्रतियोगिता में पहला मैच मणिपुर और सीबीएसई के बीच खेला गया, जिसमें मणिपुर की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 7-0 से जीत हासिल की।

दूसरे मैच में हरियाणा ने राजस्थान को 6-0 से पराजित किया। वहीं तीसरे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने वेस्ट बंगाल को 7-0 से हराया।

चौथे मैच में पंजाब ने आईपीएससी के खिलाफ एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 25-0 से बड़ी जीत दर्ज की, जबकि पांचवें मैच में एनवीएस और बिहार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें बिहार ने 2-1 से जीत हासिल की।

इसके अलावा छठे मैच में तमिलनाडु ने तेलंगाना को 11-0 से हराया। सातवें मुकाबले में मिजोरम ने महाराष्ट्र को 7-0 से पराजित किया।

आठवें मैच में दादर नगर हवेली ने मध्य प्रदेश को 1-0 से शिकस्त दी। वहीं नौवें मैच में उत्तराखंड के खिलाफ बिहार ने 2-0 से जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के संचालन में खूंटी जिले के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। उनके सहयोग से सभी मैच सुव्यवस्थित और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता को देखने के लिए स्थानीय खेल प्रेमियों की भी अच्छी उपस्थिति रही, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा। कार्यक्रम को सफल बनाने में मो रियाज आलम, सिकन्दर पुरान, राजेन्द्र प्रसाद, शशिभूषण कन्डुलना, प्रवीण ए खलखो, ग्लेडशन गुड़िया, जोलेन तोपनो, अमृता कुमारी मेहता सहित अन्‍य का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *