राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण व रजत पदक

खेल झारखण्ड

झारखंड की महिला पुरुष टीम  मॉडर्न पेंटाथलन फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप 2023 में शानदार प्रदर्शन कर रही है, जिसका आयोजन 8 से 9 जुलाई 2023 को अहमदनगर, महाराष्ट्र मे आयोजित किया गया.

नीरा कुमारी ने गोल्ड व मोनिका ने सिल्वर मेडल  दिलाया

इस प्रतियोगिता हेतु झारखण्ड टीम में 10 खिलाड़ी का चयन किया गया था, जिसमे झारखंड की बेटी नीरा कुमारी (गर्ल्स अंडर 11 ) ने झारखंड को गोल्ड मेडल दिलाया तथा मोनिका कुमारी (गर्ल्स अंडर 17) ने सिल्वर मेडल दिलाया.

पिंकी कुमारी अंडर 19 में चौथे स्थान पर रही

पिंकी कुमारी गर्ल्स अंडर 19 में चौथे, सोनू कुमार अंडर 19 में, छठे छोटू कुमार अंडर 17 में सातवें अदीत गोस्वामी अंडर 15 में नवे तथा विराट कुमार, रौशन कुमार यादव, अभिषेक कुमार, नंदलाल राय क्रमशः सीनियर बॉयज में आठवीं स्थान तक हासिल किया. राज्य टीम में प्रशिक्षक के रूप में शिवा कुमार महतो (झारखंड टीम कोच) है.

सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को दी बधाई       

सभी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक को मॉडर्न पेंटाथलन एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष एसके पांडे, महासचिव शैलेंद्र पाठक, धनबाद जिला मॉडर्न पेंटाथलन संघ के अध्यक्ष महावीर प्रसाद महतो, महासचिव साकेत मुखर्जी, अभिषेक पांडे, विकास महतो, सूरज कुमार यादव, सुनील गिरी, लखन सिंह, जयराम, विश्वनाथ महतो, विशाल मुर्मू, सलमान अंसारी, इमरान अंसारी, राजीव कुमार, अल्फुंशा मुर्मू, राहुल आनंद, अजय कुमार सिंह के अलावा झारखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ मधुकांत पाठक, आलोक मिश्रा, ललन पाण्डे, रणवीर सिंह, अमित कुमार  आदि लोगों ने बधाई दी है. इसकी जानकारी धनबाद जिला मॉडर्न पेंटाथलन एसोसिएशन के संयुक्त सचिव द्वारा दी गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *