रांची

सोमवित माजी की शिकायत पर विपक्ष का करारा जवाब, सभी प्रत्याशी हुए बेदाग

सोमवित माजी

Ranchi : वार्ड नंबर 18 के चुनाव को लेकर सोमवित माजी ने रवि मुंडा, आशा देवी, संगीता श्रीवास्तव और सबलू मुंडा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, इस शिकायत ने चर्चा के बजाय प्रत्याशियों और स्थानीय लोगों में हैरानी और विरोध पैदा किया। सोमवित माजी ने आरोप लगाया कि रवि मुंडा के शपथ पत्र में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों का विवरण नहीं है। लेकिन रवि मुंडा ने स्पष्ट किया कि उनके खिलाफ मामला संख्या 341/147/148, न्यायालय अपर न्यायुक्त पंचम रांची सत्र वाद सं. 35/2013 में 15 फरवरी 2018 को निस्तारित हो चुका है और उन्हें सभी आरोपों से मुक्त कर दिया गया था।

विरोधी प्रत्याशियों ने सोमवित माजी की शिकायत को पूरी तरह खारिज किया और कहा कि यह केवल चुनावी रणनीति का हिस्सा लगती है। उन्होंने कहा कि सोमवित माजी ने बिना तथ्य जांचे आरोप लगाकर अपने विरोधियों को बदनाम करने की कोशिश की। निर्वाचन पदाधिकारी ने मामले की सुनवाई कर संतुलित फैसला सुनाया और कहा कि सभी उम्मीदवारों की वैधानिक पात्रता पर कोई असर नहीं पड़ा है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोमवित माजी की यह शिकायत चुनाव में अपनी कमजोर स्थिति को छुपाने की कोशिश मानी जा रही है, क्योंकि सभी प्रमाण और न्यायालय के फैसले उनके खिलाफ नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *