Lakhan

ओपन मुंबई एम.एम.ए अमेचर चैंपियनशिप :  राँची से लखन उरांव का चयन

खेल राँची

रांची : मुंबई ओपन एम.एम.ए अमेचर चैंपियनशिप का ट्रायल सेलेक्शन शान ए पंजाब होटल धनबाद में संपन्न किया गया. इस सेलेक्शन में राज्य के विभिन्न ज़िलों से 45 फ़ाइटर भाग लिए. जिसमें राँची से लखन उरांव का चयन 3-3 मिनटों के फ़ाइट के माध्यम से किया गया.

प्रतियोगिता में खिलाड़ी नि:शुल्क भाग लेंगे

 25 मार्च मुंबई में होने वाली प्रतियोगिता में ये खिलाड़ी नि:शुल्क भाग लेंगे क्यूँकि इनका स्पोंसरशिप एम.एम.ए प्रो लीग़ द्वारा किया जाएगा. इस मौक़े पर लखन उरांव के कोच सिफु बिस्वजीत कर्माकर, जीत कुने डो मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष ग़ुलाम अब्दुल क़ादिर तथा विभिन्न खेलों के पदाधिकारी निमित सहानी, हार्दिक कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *