एकदिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग संपन्न
आगामी प्रतियोगिताओं को लेकर खिलाड़ियों की तैयारी तेज
रांची। सिकोकई कराटे इंटरनेशनल झारखंड एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (IMA) के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह कराटे ग्रेडिंग का आयोजन संत जोसेफ क्लब स्थित IMA के मुख्य प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। शिविर में रांची के विभिन्न स्कूलों और क्लबों से आए कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रशिक्षण शिविर में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक सह राष्ट्रीय कोच रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने खिलाड़ियों को एडवांस कुमिते और काता की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही खिलाड़ियों को वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के नए नियमों की जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के दौरान तकनीक, अनुशासन और नियमों के पालन के महत्व के बारे में बताया गया।
शिविर के साथ खिलाड़ियों की कराटे ग्रेडिंग भी करायी गयी, जिसमें व्हाइट बेल्ट से लेकर ब्लैक बेल्ट तक के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन और तकनीकी दक्षता के आधार पर अदिति रेवा टोप्पो, प्रगति कुमारी, अनाया मृणालिनी कुजूर और आराध्य गजपति को बेस्ट कराटे खिलाड़ी चुना गया।
रेंशी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता को और बेहतर एवं उन्नत करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। आगामी कराटे प्रतियोगिताओं को देखते हुए खिलाड़ियों की तैयारी लगातार करायी जा रही है।
शिविर को सफल बनाने में इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, उमाशंकर महतो एवं अंजली कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
