Home

देवघर जाते वक्त गिरिडीह के नए परिसदन में रुके राज्यपाल, मिला गार्ड ऑफ ऑनर

राज्यपाल

Giridih : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार देवघर जाने के दौरान गिरिडीह के नए परिसदन भवन में कुछ समय के लिए रुके। इस दौरान प्रशासन की ओर से राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

परिसदन भवन में राज्यपाल के स्वागत के लिए गिरिडीह उपायुक्त राम निवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार, और सरिया अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संतोष गुप्ता सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कुछ देर ठहरने के बाद राज्यपाल संतोष गंगवार अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत देवघर के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *