रांची

नए साल पर झारखंड में शराब की बिक्री का नया रिकॉर्ड

बिक्री

Ranchi : झारखंड में नए साल के मौके पर शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बनाया। 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक राज्य में लगभग 65 से 70 करोड़ रुपये की शराब बिकी। झारखंड शराब व्यापारी संघ के प्रदेश महासचिव सुबोध कुमार जायसवाल ने बताया कि तीन दिनों में सबसे ज्यादा बिक्री 31 दिसंबर को हुई, जब लगभग 30 करोड़ रुपये की शराब बिकी। यह पिछले साल 31 दिसंबर की तुलना में लगभग ढाई करोड़ रुपये अधिक है।

30 दिसंबर को लगभग 16 करोड़ रुपये और 1 जनवरी को 18-19 करोड़ रुपये की शराब बिकी। पिछले साल इसी अवधि में कुल बिक्री लगभग 60 करोड़ रुपये रही थी। रांची में तीन दिनों में लगभग 10 करोड़ रुपये की शराब बिकी। नए साल के मौके पर दो दर्जन से अधिक अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए थे और लगभग 30 बार व रेस्तरां को एक्सटेंशन काउंटर की अनुमति दी गई, जिससे निर्धारित समय से दो घंटे अधिक शराब बिक्री की जा सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *