खेलरांची

शोतोकान कराटे फेडरेशन के 23 कराटेकारों को ब्लैक बेल्ट और विभिन्न डान ग्रेड प्रदान

रांची, 27 जुलाई 2025: शोतोकान कराटे डो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आज श्री अरविंदो सोसाइटी कराटे सेंटर, रातू रोड, रांची में ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 23 कराटेकारों ने विभिन्न श्रेणियों में सफलता प्राप्त की।

झारखंड राज्य के 19 प्रतिभागियों ने ब्लैक बेल्ट, 1 ने ब्लैक बेल्ट द्वितीय डान, 2 ने तृतीय डान, और 1 कराटेकार ने चतुर्थ डान की परीक्षा में सफलता पाई। ग्रेडेशन टेस्ट का नेतृत्व फेडरेशन के मुख्य प्रशिक्षक एवं मुख्य तकनीकी निदेशक हांशी मानस सिन्हा ने किया। सहयोग में कियोशी नरेंद्र सिन्हा और शिहान रंजीत मेहता भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उत्तीर्ण प्रतिभागियों को श्री अरविंदो सोसाइटी हेसल ब्रांच के सचिव श्री रमेश भाई द्वारा मोमेंटो तथा हांशी मानस सिन्हा द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

हांशी मानस सिन्हा ने इस अवसर पर कराटे के लाभों पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि यह सिर्फ आत्मरक्षा का माध्यम ही नहीं, बल्कि आज के समय में एक समर्पित खेल भी बन चुका है।

उत्तीर्ण कराटेकारों की सूची:

ब्लैक बेल्ट:
कैवल्य अर्जित, वीर चक्रदेव सिंह, पीयूष कुमार पाठक, समृद्ध कुमार, अश्विन आनंद, आरोही कुमारी, रिधि विश्वकर्मा, प्रांजल चंद्रा, हर्ष कुमार, सुशील गाड़ी, हर्षित कुमार, अनुज हँसदा, प्रीति खलखो, कृष्णा रंजन, रिया रंजन, अर्पिता कुमारी, दीपा कुमारी, पृषा बागला, ऋषा जैन

द्वितीय डान: सोनू सुरीन
तृतीय डान: परीक्षित पाठक, उमेश कुमार रजक
चतुर्थ डान: मार्शल डूडू

कार्यक्रम में कराटे प्रशिक्षक शिहान राज किशोर, सेंसई बबलू कुमार, और पवन केशरी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *