Home

चाईबासा: नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी कामयाबी, जमीन में छिपाए 35 लाख रुपये बरामद

Chaibasa: झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। करायकेला थाना क्षेत्र में की गई एक विशेष छापेमारी में नक्सलियों के आर्थिक नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 35 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। यह रकम नक्सलियों ने जमीन में छिपा कर रखी थी और इसका इस्तेमाल सुरक्षा बलों पर हमले तथा विस्फोटकों की खरीद के लिए किया जाना था।

इस कार्रवाई को गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया, जिसमें चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही। अधिकारी पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं, और अभियान अब भी जारी है।

प्रशासनिक सूत्रों का मानना है कि यह कार्रवाई नक्सलियों की आर्थिक रीढ़ तोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *