Palli Purohit

आरा- गेट पल्ली में नए पल्ली पुरोहित की पदस्थापना

राँची

रांची : रांची महाधर्मप्रांत के आरा गेट परिश में नए पल्ली पुरोहित फादर बेसिल रुंडा ओएफएम की पदस्थापना आज रविवार को पवित्र मिस्सा पूजा के दौरान आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो के प्रतिनिधि फादर बिनय केरकेट्टा राँची कैथोलिक चैरिटी के संचालक के द्वारा की गयी.

फेलिक्स टोप्पो ने प्रतिनिधि के रूप में फादर बिनय केरकेट्टा को भेजा

रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो के कोकर पल्ली में पल्ली पुरोहित की पदस्थापना कार्यक्रम होने के कारण, आर्च बिशप फेलिक्स टोप्पो ने अपने प्रतिनिधि के रूप में फादर बिनाय केरकेट्टा को अधिकार के साथ भेज कर रविवार को आरा गेट परिश में नए पल्ली पुरोहित फादर बेसिल रुंडा की पदस्थापना की गयी.

बेसिल रुंडा को गिरजाघर की चाबी सौंप उत्तरदायित्व दिया गया

मिस्सा के शुरू में फादर बेसिल रुंडा को आधिकारिक रूप से गिरजाघर की चाबी सौंप कर उन्हें पल्ली की सेवा करने का उत्तरदायित्व दिया गया. फादर बेसिल रुण्डा ने गिरजे को खोला और सभी विश्वासी गिरजा घर में प्रवेश कर मिस्सा बलिदान में भाग लिए.

बिनय केरकेट्टा ने उपदेश में सुसमाचार के वचनों पर दिया जोर

फादर बिनय केरकेट्टा ने अपने उपदेश में एक दूसरे को प्रेम करने एवं सुसमाचार के वचनों पर जोर देते हुए कहा कि प्रभु हमारे सामने एक सच्चे शिष्य बनने की शर्तों को रख रहे हैं. और वह है आथित्यसत्कार वा एक दूसरे को सहयोग करना. अंत में उन्होंने लोगों से आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो के नाम पर नए पल्ली पुरोहित फादर बेसिल रुण्डा को सहयोग देने की भी मांग की.

विश्वासियों ने नए पल्ली पुरोहित का किया स्वागत

मिस्सा के अंत में आरा गेट के विश्वासियों द्वारा नए पल्ली पुरोहित बेसिल रुण्डा का स्वागत एवं पूर्व पल्ली पुरोहित संतोष डिसूजा का धन्यवाद किया गया.

इस अवसर पर आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो के प्रतिनिधि फादर बिनाय केरकेट्टा, फादर बेसिल रुण्डा, फादर संतोष डिसूजा के अलावा फादर साइमन मुरमू, फादर सुनील, फादर ज्योति, फादर थियोदोर और डीकन रोहित भी शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *