Home

रांची में नेटबॉल समर कैंप शुरू, खिलाड़ियों को तकनीकी प्रशिक्षण के साथ अनुशासन का भी दिया जा रहा पाठ

रांची : रांची जिला नेटबॉल संघ के तत्वावधान में मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में 24 मई से 31 मई 2026 तक ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर (समर कैंप) का आयोजन किया गया है।

समर कैंप में रांची जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में खिलाड़ियों को नेटबॉल खेल से संबंधित तकनीकी प्रशिक्षण, शारीरिक फिटनेस तथा अनुशासित जीवनशैली के बारे में विशेष जानकारी दी जा रही है।

कैंप का शुभारंभ रांची जिला नेटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद के प्रेरणादायी संबोधन एवं राष्ट्रीय खिलाड़ियों की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के साथ अनुशासन और मेहनत के महत्व के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर रांची जिला नेटबॉल संघ की सचिव सुश्री तारा तिर्की, कोषाध्यक्ष श्री आकाश राय, उप सचिव श्री सचिन लोहार, उपाध्यक्ष श्री पंकज टोप्पो सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं राष्ट्रीय खिलाड़ियों में सुश्री रानी कच्छप, सुश्री मेघा टोपनो, श्री अरुण कुमार एवं श्री लालू कच्छप ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *