Home

नगड़ी अचीवर्स चैलेंजर ट्रॉफी–2: पैंथर्स ने लायंस को 48 रन से हराया, अमिताभ प्लेयर ऑफ द मैच


रांची, 5 अगस्त। नगड़ी क्रिकेट एकेडमी और द अचीवर्स क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में कोलांबी मैदान में खेले जा रहे नगड़ी अचीवर्स चैलेंजर ट्रॉफी–2 का चौथा मुकाबला नगड़ी अचीवर्स पैंथर्स और नगड़ी अचीवर्स लायंस के बीच खेला गया। इस मैच में पैंथर्स ने लायंस को 48 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मैच की शुरुआत से पूर्व सभी खिलाड़ियों एवं आयोजकों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

मैच का संक्षिप्त विवरण:

पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 152 रन बनाए।
अमिताभ ने 42 रन (1 चौका, 2 छक्के), रोशन ने 33 रन (3 चौके, 1 छक्का), और अमृत ने 29 रन (3 चौके, 2 छक्के) का योगदान दिया।
लायंस की ओर से अभिषेक उरांव ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए, दुर्गेश ने 2 और रवि गोप ने भी 2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लायंस की टीम 20 ओवर में सिर्फ 104/7 रन ही बना सकी।
प्रियांशु ने सर्वाधिक 52 रन (4 चौके, 1 छक्का) बनाए जबकि दिलीप मुंडा ने 13 और अभिषेक उरांव ने 12 रन जोड़े।
पैंथर्स की ओर से प्रिंस कुमार ने 3 विकेट (3/15), जबकि पवन, पीयूष, आदित्य और अमिताभ को 1-1 सफलता मिली।

अमिताभ को प्लेयर ऑफ द मैच:

अत्यंत प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए अमिताभ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
उन्हें यह सम्मान रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी कौशल सिंह, RDCA के अंपायर सुमित गौरव और समाजसेवी गुड्डू भैया ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

कल का मुकाबला:

अगला मुकाबला नगड़ी अचीवर्स लायंस बनाम नगड़ी अचीवर्स बुल्स के बीच खेला जाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *