पूर्वी सिहंभूमि

हत्या का खुलासा, तीन शूटर गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम, 30 अक्टूबर । रत्ननगर रोड पर नौ अक्टूबर की शाम हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विशेष जांच दल ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 11 अक्टूबर को दर्ज एक चर्चित हत्या कांड से जुड़ी हुई थी, जिसने पूरे शहर को हिला दिया था। पुलिस ने आरोपित को गुप्त सूचना के आधार पर शहर के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रजुल्ल पाजी उर्फ श्रवण कुमार निर्मलकर, विजय उर्फ विशाल स्वदेश और विजय कार्तिक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, वारदात के दिन तीनों आरोपी कार (रजिस्ट्रेशन संख्या JH05DZ5810) से आए थे और रत्ननगर रोड पर दीप राज वास पर गोलियां बरसाकर फरार हो गए थे। घायल दीप राज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। इस संबंध में बिष्टुपुर थाना में मामला संख्या 96/25, धारा 310(2) और अन्य संगीन धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या पूर्व नियोजित थी और इसमें एक आपराधिक गिरोह की भूमिका थी। इसके बाद शहर के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया। जांच टीम ने कई दिनों तक लगातार छापेमारी की और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जो वारदात में इस्तेमाल हुई थी।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपितों पहले भी हत्या, लूटपाट और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामलों में जेल जा चुके हैं।

छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा, दीपक कुमार महतो, मंटू कुमार, तस्लीम हुसैन खां और राहुल कुमार शामिल थे।

गुरुवार को शहर के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवा आशीष ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है, जबकि शेष फरार आरोपितों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई जमशेदपुर में संगठित अपराध पर नकेल कसने की दिशा में पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *