रांची

रांची के बुंडू में भीषण सड़क हादसा, चार की मौत, दर्जनभर घायल

Ranchi : रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बुंडू टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर एक तेज रफ्तार पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बड़ा हादसा हो गया।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कई लोग सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े थे। पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।

सूचना मिलते ही बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *