श्री सुनील सहाय बने झारखंड ओलंपिक संघ के एसोसिएट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट
वॉलीबॉल संघ ने किया स्वागत, कहा – उनके नेतृत्व में खेलों को मिलेगी नई दिशा
रांची (संवाददाता) : झारखंड वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुनील सहाय को झारखंड ओलंपिक संघ ने एसोसिएट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (कार्यकाल 2025–2029) के पद पर मनोनीत किया है। यह घोषणा झारखंड ओलंपिक संघ के पत्र संख्या AM/25-26 दिनांक 05.09.2025 के माध्यम से की गई। श्री सहाय की नियुक्ति को लेकर खेल जगत में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने श्री सहाय से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ व मिठाई भेंट कर हार्दिक बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल में संघ के सचिव श्री उत्तम राज, कार्यकारी सचिव श्री संजय कुमार, आयोजन सचिव श्री संजय ठाकुर, कोषाध्यक्ष श्री विकास वर्मा, उपाध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह खरे एवं संयुक्त सचिव श्री विश्वजीत नंदी शामिल थे।
प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि श्री सुनील सहाय का अनुभव, समर्पण और दूरदृष्टि राज्य में खेलों के विकास को नई दिशा देगा और ओलंपिक आंदोलन को मजबूती प्रदान करेगा।
श्री सहाय को इस पद पर चुने जाने पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के संरक्षक श्री शेखर बोस, चेयरमैन श्री सुबोध कांत सहाय, अध्यक्ष श्री आर.के. आनंद, वरिष्ठ पदाधिकारी श्रीमती किरण थाम्पकिंसन, सचिव उत्तम राज, कोषाध्यक्ष विकास वर्मा, कार्यकारी सचिव प्रमोद कुमार एवं संजय कुमार, आयोजन सचिव संजय ठाकुर, और सदस्यगण सुनिर्मल बोस, भोला प्रताप सिंह, विश्वजीत नंदी, उपेन्द्र सिंह, दुर्गा जौहरी, डॉ. सी.के. ठाकुर, अमरजीत सिंह खरे, देवाशीष झा, हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव, राजीव रंजन मिश्रा, आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मो. अनवर, गोपाल राम, जी. मिश्रा, राकेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश चौबे, मनोज कुमार, मो. जाहिद, पीटर मुंडू, ओम प्रकाश तिवारी, रामकुमार प्रसाद, प्रवीण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, भास्कर राव, राजीव मिश्रा समेत संघ के सभी सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
संघ के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि श्री सहाय के मार्गदर्शन में झारखंड ओलंपिक संघ आगामी वर्षों में नई ऊँचाइयों को छुएगा और राज्य में खेल संस्कृति को और भी सशक्त किया जाएगा।
