Home

ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना सरकार की प्राथमिकता : CM हेमंत सोरेन

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड (पीवीएनएल) के सीईओ अशोक कुमार सहगल ने शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ ह्यूमन रिसोर्स प्रमुख जेड रहमान, वरीय प्रबंधक पंकज कुमार सिंह और डीजीएम जे. महापात्र भी मौजूद थे। इस दौरान पीवीएनएल प्रबंधन ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि 5 नवंबर 2025 से 800 मेगावाट क्षमता वाली एक यूनिट से व्यावसायिक बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है।

पीवीएनएल के अधिकारियों ने इस यूनिट के समय पर शुरू होने के लिए राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के स्तर से मिले सहयोग के कारण ही यह परियोजना तय समय पर पूरी हो सकी। इस यूनिट के चालू होने से झारखंड बिजली उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा है। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पतरातु विद्युत निगम लिमिटेड के संयंत्र का भ्रमण करने का भी आमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार बिजली इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और मजबूत बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है, ताकि राज्य के लोगों को बेहतर और सस्ती बिजली उपलब्ध हो सके। उन्होंने पीवीएनएल के वरीय अधिकारियों से यह भी कहा कि वे युवाओं के कौशल विकास के लिए प्रभावी पहल करें, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *