Home

गिरिडीह में वन विभाग का अतिक्रमण विरोधी अभियान, अवैध निर्माण ध्वस्त

Giridih : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोभी गड़रमा में शनिवार को वन विभाग ने पुलिस की मदद से अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान वन भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया और कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

वन विभाग ने बताया कि अवैध निर्माण करने वालों को पहले भी कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर निर्माण कार्य जारी रखा। इसके बाद विभाग ने जेसीबी मशीन का उपयोग कर अवैध रूप से बने मकानों को तोड़ दिया।

अभियान के दौरान कुछ लोग कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मुफ्फसिल थाना पुलिस ने हस्तक्षेप किया और विरोध कर रहे लोगों को मौके से हटाया। हंगामा करने वाले कुछ लोगों को वन विभाग और पुलिस की टीम ने हिरासत में ले लिया।

अभियान के दौरान वन विभाग के कर्मियों के साथ मुफ्फसिल थाना की पुलिस टीम भी मौजूद रही, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *