खूंटी

दुर्गा सोरेन की जयंती पर विधायक सुदीप गुड़िया ने दी श्रद्धांजलि

कहा- जल, जंगल और जमीन के अधिकार के लिए संघर्ष ही दुर्गा दा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

तोरपा, संवाददाता। झारखंड आंदोलन के नायक रहे दुर्गा सोरेन की जयंती पर गुरुवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दुर्गा सोरेन केवल जननेता नहीं, बल्कि झारखंड के स्वाभिमान, अधिकार और संघर्ष की बुलंद आवाज थे। उन्होंने अपना जीवन झारखंड के लोगों के हक और सम्मान के लिए समर्पित कर दिया।

विधायक ने कहा कि दुर्गा सोरेन का संघर्ष आज भी जनहित और जनअधिकार के लिए मजबूती से खड़े रहने की प्रेरणा देता है। जनप्रतिनिधि के रूप में यह जिम्मेदारी है कि झारखंड के आंदोलनकारियों और महापुरुषों के सपनों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास, अधिकार और सम्मान पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन के अधिकार, आदिवासी-मूलवासी समाज की अस्मिता तथा युवाओं, किसानों और जरूरतमंदों के सम्मानजनक भविष्य के लिए संघर्ष को मजबूत करना ही दुर्गा दा के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विधायक ने कहा कि दुर्गा सोरेन का संघर्ष, विचार और जनसेवा का आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *