रांची

राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगी मंत्री नेहा तिर्कीलोक सेवा समिति ने दिया आमंत्रण

  • समिति अध्यक्ष ने स्मारिका व कॉफी टेबल बुक भेंट की

नई दिल्ली/रांची : लोक सेवा समिति द्वारा दिसंबर के अंतिम सप्ताह में नई दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन, परिचर्चा सह सम्मान कार्यक्रम के लिए माननीय मंत्री नेहा तिर्की को आमंत्रित किया गया। समिति के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान मंत्री नेहा तिर्की ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मोहम्मद नौशाद ने उन्हें युवा एवं राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने पर आधारित स्मारिका और कॉफी टेबल बुक भेंट की। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए यह सम्मेलन अत्यंत महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। नौशाद ने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास और अधिक मजबूत होंगे।

सम्मेलन में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाएं, समाजसेवी और युवा प्रतिनिधि शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *